Advertisement

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- वह दिन दूर नहीं जब पीओके के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भारतीय...
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- वह दिन दूर नहीं जब पीओके के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं और वह दिन दूर नहीं जब वे खुद भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। राजनाथ सिंह सीआईआई की सालाना बिजनेस समिट में बोल रहे थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आपने देखा कि किस तरह हमने पहले आतंकी ठिकानों को और उसके बाद दुश्मन के सैन्य अड्डों एयरबेसों को तबाह किया। करने को हम कुछ और भी कर सकते थे, लेकिन हमने शक्ति और संयम के समन्वय का दुनिया के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया..."।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, &quot;आपने देखा कि किस तरह हमने पहले आतंकी ठिकानों को और उसके बाद दुश्मन के सैन्य अड्डों एयरबेसों को तबाह किया। करने को हम कुछ और भी कर सकते थे, लेकिन हमने शक्ति और संयम के समन्वय का दुनिया के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया...&quot; <a href="https://t.co/CqX8incvwX">pic.twitter.com/CqX8incvwX</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1927984194535268476?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मेक इन इंडिया एक अहम कंपोनेंट है। अगर हमारे पास यह क्षमता नहीं होती तो भारत की सेनाएं, पाकिस्तान के निचले हिस्से से लेकर पीओके तक आतंकवाद के खिलाफ इतनी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है बल्कि उसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है। इसका अंदाजा आज पाकिस्तान को हो चुका है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK में रहने वाले हमारे इन भाइयों की स्थिति कुछ ऐसे ही है जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। छोटे भाई शक्ति सिंह के अलग हो जाने पर भी बड़े भाई महाराणा प्रताप का विश्वास अपने छोटे भाई के प्रति बना रहता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमें विश्वास है कि प्रेम, एकता और सत्य के मार्ग पर चलकर वो दिन दूर नहीं जब हमारा ही अंग PoK खुद लौटकर कहेगा, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा और समझा। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि मेक इन इंडिया भारत की सिक्योरिटी और समृद्धि के लिए जरूरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad