Advertisement

राजधानी दिल्ली में 'राम' लहर: सुंदरकांड पाठ में सौरभ भारद्वाज ने लिया भाग, अनुराग ठाकुर ने की हनुमान मंदिर की सफाई

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में हनुमान जी का प्रवेश हो...
राजधानी दिल्ली में 'राम' लहर: सुंदरकांड पाठ में सौरभ भारद्वाज ने लिया भाग, अनुराग ठाकुर ने की हनुमान मंदिर की सफाई

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में हनुमान जी का प्रवेश हो चुका है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का ऐलान किया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता मंदिर परिसरों की सफाई कर रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री और ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली इलाके में पार्टी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।

#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली इलाके में पार्टी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। pic.twitter.com/qdc5x4tlet
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सबकी सुख शांति और तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। मैं अपनी धर्मपत्नी के साथ आज मंगलवार दोपहर तीन बजे रोहिणी के मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ सुंदरकांड पाठ करूंगा। आप सभी अपनी सुविधानुसार अपने घर के पास होने वाले पाठ में आमंत्रित हैं।

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के मंत्री से लेकर पार्टी नेता तक सभी स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता अभियान के तहत दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से आग्रह किया है कि अनुष्ठान रखें और स्वच्छता अभियान के जरिए देश भर के मंदिरों को साफ करें...मैंने भी इस अभियान में हिस्सा लिया...मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि स्वच्छता अभियान से जुड़ें..."।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/YPWscDUgYc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2024

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad