Advertisement

पंजाबः सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में काम करती रहेंगी

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया। उनके...
पंजाबः सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में काम करती रहेंगी

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया। उनके समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना को जलापूर्ति एवं स्वच्छता और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिला था। रजिया सुल्ताना नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हैं।

उन्होंने कहा कि सबको पता था कि कुछ गड़बड़ होने वाली हैऎ। नवजोत सिंह सिद्धू वसूलों के आदमी हैं। उनको कोई लालच नहीं है। वो पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं। रजिया सुल्ताना नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हैं.

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे अपने इस्तीफे में रजिया सुल्ताना ने कहा कि वो नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में मंत्री पद से इस्तीफा दे रही हैं। वे पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगी।

इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी में एक नया संकट पैदा हो गया है। राज्य में नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन के तुरंत बाद सिद्धू ने पद छोड़ दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।’’

इसी साल जुलाई में सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के साथ नेतृत्व को लेकर खींचतान के बीच पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था। अमरिंदर सिंह ने दस दिन पहले पार्टी आलाकमान पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad