Advertisement

हिंदुत्व कब आया, किसने बनाया?', सनातन धर्म विवाद के बीच जानें क्या बोले कर्नाटक के गृह मंत्री

'सनातन धर्म' पर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी के बाद से देशव्यापी विवाद छिड़ा हुआ...
हिंदुत्व कब आया, किसने बनाया?', सनातन धर्म विवाद के बीच जानें क्या बोले कर्नाटक के गृह मंत्री

'सनातन धर्म' पर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी के बाद से देशव्यापी विवाद छिड़ा हुआ है। अब इस बयान के कुछ दिनों बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को हिंदू धर्म की उत्पत्ति पर सवाल उठा दिया।

जी परमेश्वर ने कहा, "सवाल यह है कि हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ, इसे किसने बनाया?.. दुनिया के इतिहास में कई धर्म पैदा हुए हैं। जैन और बौद्ध धर्म का जन्म यहीं हुआ। हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसकी शुरुआत किसने की, यह अभी भी एक सवाल है।"

बता दें कि राज्य के गृह मंत्री ने कोराटागेरे के मारुति कल्याण मंडपम में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा, "हमारे देश में बौद्ध धर्म और जैन धर्म की उत्पत्ति का इतिहास है...इस्लाम और ईसाई धर्म विदेश से हमारे देश में आए। दुनिया के सभी धर्मों का सारांश एक मानव जाति के लिए अच्छा होना है।"

इसमें कोई दोराय नहीं कि सनातन धर्म पर द्रमुक नेता उदयनिधि की टिप्पणी ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया और कई भाजपा नेताओं और हिंदू पुजारियों ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की। बीजेपी ने एमके स्टालिन के बेटे से माफी की मांग की है।

भाजपा ने उदयनिधि की टिप्पणी के लिए INDIA ब्लॉक को दोषी ठहराया है और दावा किया है कि हाल ही में मुंबई में हुई बैठक के दौरान इस तरह के एजेंडे पर चर्चा की गई थी। इस बीच, एमके स्टालिन के बेटे ने फिर से वही बात दोहराने की बात पर कायम रहते हुए मंगलवार को कहा कि वह हिंदू धर्म के नहीं बल्कि जातिगत भेदभाव जैसी सनातन प्रथाओं के खिलाफ हैं।

सनातन प्रथा के ऐसे किसी उदाहरण के बारे में पूछे जाने पर, उदयनिधि स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किए जाने की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "माननीय राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू को संसद के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, यह वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad