Advertisement

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का सातवां दिन: आज अरुणाचल प्रदेश पहुंचेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज सातवां दिन है। असम के लखीमपुर से फिर शुरू हुई यह यात्रा...
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का सातवां दिन: आज अरुणाचल प्रदेश पहुंचेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज सातवां दिन है। असम के लखीमपुर से फिर शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को अरुणाचल प्रदेश जाएगी वहां से रविवार को असम लौटेंगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छठे दिन राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के गोगामुख में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस पूरे देश को दिल्ली से चलाने के पक्ष में हैं। वहीं, राज्य में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन असम के लखीमपुर जिले के गोगामुख में भी राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "भाजपा और आरएसएस के मुताबिक देश पर एक भाषा, एक नेता के तहत दिल्ली से शासन होना चाहिए। हम इससे सहमत नहीं हैं। असम का शासन असम से होगा, दिल्ली से नहीं।"

बता दें कि गांधी ने अपनी यात्रा पूर्व में मणिपुर से शुरू की। इसका समापन पश्चिम में मुंबई में होगा।

उन्होंने कहा, "हम पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों की सुरक्षा को उतना ही महत्व देते हैं जितना हम किसी अन्य राज्य में देते हैं।" राहुल गांधी ने मणिपुर को "टालने" के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "देश के इतिहास में पहली बार एक राज्य गृह युद्ध जैसे संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने राज्य की एक भी यात्रा नहीं की है। वह वहां नहीं जा सकते क्योंकि इससे भाजपा की राजनीतिक वास्तविकताएं सामने आ जाएंगी।''

इस बीच, कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भी आलोचना की और ताजा कटाक्ष करते हुए उन्हें "सबसे भ्रष्ट" मुख्यमंत्री कहा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा छठे दिन राहुल ब्रह्मपुत्र नदी में बोट में बैठे। वे जोरहाट से दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। वहां से यात्रा सड़क मार्ग से गोगामुख पहुंची। रास्ते में राहुल ने लोगों का अभिवादन किया और रास्ते में कतार में खड़े लोगों से बातचीत की। 18 जनवरी को यात्रा नगालैंड से असम पहुंची। यहां शिवसागर जिले में राहुल ने आमसभा को संबोधित किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad