Advertisement

जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा और धक्का मारकर गिराया, ये लोकतंत्र पर गैंगरेप है: संजय राउत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाने के दौरान पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की...
जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा और धक्का मारकर गिराया, ये लोकतंत्र पर गैंगरेप है: संजय राउत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाने के दौरान पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की घटना पर शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से वहां की पुलिस ने जिस तरह बर्ताव किया उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं ये हमें भूलना नहीं चाहिए, इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है।

संजय राउत ने आगे कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र पर गैंगरेप है, इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए।

बता दें कि पुलिस जब राहुल को हाथरस जाने से रोक रही थी, उस दौरान हुई धक्का-मुक्की में वह झाड़ियों में गिर गए।कांग्रेस पार्टी ने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिस कारण वह जमीन पर गिर गए। राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया। उसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। कुछ देर पैदल चलने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर रोक दिया। कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राहुल पुलिस से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किस धारा के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज का यह आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। उन्होंने ट्वीट किया, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। उत्तर प्रदेश में जंगलराज का यह आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad