Advertisement

प्रियंका गांधी पहनती हैं अपनी दादी इंदिरा की भी साड़ियां, जानिए उनकी कुछ रोचक बातें

नेहरू-गांधी परिवार की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश का...
प्रियंका गांधी पहनती हैं अपनी दादी इंदिरा की भी साड़ियां, जानिए उनकी कुछ रोचक बातें

नेहरू-गांधी परिवार की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश का औपचारिक ऐलान आज कर दिया गया है। उन्हें पार्टी महासचिव पद के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। उनके राजनीति में प्रवेश का पार्टी के अंदर और बाहर लंबे समय से इंतजार हो रहा था। प्रियंका की इस एंट्री से वो लोग काफी खुश हैं जिनका मानना है कि अगर वह पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगी तो शायद अभी से ज्यादा सफलता मिलेगी और कांग्रेस अपना पुराना गौरव फिर से हासिल कर सकेगी। इस फैसले से देश की सबसे पुरानी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी) कांग्रेस पार्टी में फिर से जोश का संचार होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

जानिए, प्रियंका गांधी के बारे में कुछ रोचक बातें-

- प्रियंका के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उन्हें ‘भइया जी’ कहकर भी पुकारा जाता है। बचपन में राजीव और सोनिया के साथ अमेठी जाने पर प्रियंका गांधी के बाल हमेशा से छोटे रहते थे और गांव में ज्यादातर लोग राहुल की तरह उन्हें भी भइया बुलाने लगे जो बाद में बदल कर भइया जी हो गया।

- 12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ी हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री हासिल की।

- प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं। प्रियंका ने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था. जिसके बाद 1997 में दोनों की शादी हुई। रॉबर्ट वाड्रा मूल रूप से पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

- प्रियंका और रॉबर्ट शादी से पहले 6 साल तक एक साथ थे. इसके बाद उन्होंने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया। हालांकि, गांधी परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया लेकिन दादी इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका भी अड़ गईं। आखिरकार परिवार को हामी भरनी ही पड़ी।

- प्रियंका और रॉबर्ट की शादी काफी लो-प्रोफाइल रखी गई। शादी में महज 150 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया। इन मेहमानों में बच्चन परिवार भी शामिल था।

- प्रियंका की तुलना अक्सर उनकी दादी इंदिरा गांधी से होती है। प्रियंका का हेयरस्टाइल, कपड़ों के चयन और बात करने के सलीके में इंदिरा गांधी की छाप साफ नजर आती है। वह कई साड़ियां भी अपनी दादी इंदिरा की ही पहनती हैं।

- प्रियंका गांधी अब तक सिर्फ रायबरेली और अमेठी में ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं। रायबरेली यानी अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र और भाई राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में वो चुनाव प्रचार करती रही हैं लेकिन अब राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रियंका गांधी को भी राजनीति में उतार दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad