Advertisement

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने विधायक दल के नेता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को...
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने विधायक दल के नेता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इसकी घोषणा की।

गुलाम नबी आजाद ने बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नेता नियुक्त करने का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने विधानसभा चुनावों में हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा के प्रयासों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कम समय मिलने के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

कांग्रेस की सीटों में हुआ है इजाफा

चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कायार्लय में हुए इस बैठक में गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक और सांसद मधु सुदन मिस्त्री विशेष रूप से शामिल हुए। विधानसभा चुनावों के दौरान ही पार्टी आलाकमान ने डॉ अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को प्रदेशाध्यक्ष और किरण चौधरी की जगह हुड्डा को सीएलपी लीडर बनाया गया। तंवर ने बाद में पार्टी छोड़ दी थी।अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 15 से बढ़कर 31 पहुंच गई है। इन विधायकों में 25-26 हुड्डा समर्थक हैं।

भाजपा को मिली हैं 40 सीटें

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की 40 सीटें मिली हैं जबकि उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 10, कांग्रेस को 31, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को एक, हरियाणा लोकहित पार्टी को एक और सात सीटें निर्दलीय को मिली हैं। सात निर्दलीय ने भी भाजपा को समर्थन दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad