Advertisement

सोनिया गांधी फिर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं, खड़गे के रखा था उनके नाम का प्रस्ताव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की फिर से...
सोनिया गांधी फिर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं, खड़गे के रखा था उनके नाम का प्रस्ताव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की फिर से अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पार्टी सांसदों की बैठक में उन्हें फिर से नेता चुना गया।

पार्टी सांसदों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का गौरव गोगोई, के सुधाकरन और तारिक अनवर ने समर्थन किया। 77 वर्षीय गांधी फरवरी में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं।

इससे पहले, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया और उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि वह इस पर "बहुत जल्द" निर्णय लेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad