Advertisement

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सोनोवाल-राणे-ज्योतिरादित्य सिंधिया-पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

पीएम मोदी के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल...
मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सोनोवाल-राणे-ज्योतिरादित्य सिंधिया-पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

पीएम मोदी के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है।  नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस समेत कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है तो कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

-निसिथ प्रमाणिक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।

-राज्य मंत्री बनने वालों की सूची में नया नाम डॉ. एल मुरुगन का भी जुड़ गया है। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

-पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। वे मतुआ समुदाय से आते हैं।

-बिश्वेश्वर टुडू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। वे ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा सांसद हैं।

 -डॉ. सुभाष सरकार राज्य मंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद हैं। 

 -एनसीपी से बीजेपी का दामन थामने वाले कपिल पाटिल को राज्य मंत्री बनाया गया है। वे दो बार के सांसद हैं।

-देवुसिंह चौहान को राज्य मंत्री बनाया गया है। वे गुजरात से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके बाद भगवंत खुबा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया है।

 -उत्तर प्रदेश से आने वाले अजय कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

 -बीएल वर्मा, अजय भट्ट दोनों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

 -सांसद मीनाक्षी लेखी, ए नारायणस्वामी को राज्य मंत्री बनाया गया है। यूपी के मोहनलालगंज से सांसद कौशल ने भी राज्यमंत्री की शपथ ली है।

 -भानुप्रताप सिंह वर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, लगातार तीन बार से सांसद दर्शना जरदोश ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

-राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। शोभा करंदाजे को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

-आगरा सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद एसपी सिंह बघेल ने मंत्रिपद की शपथ ली। 61 साल के बघेल 3 दशक से राजनीति में हैं और 5 बार के सांसद हैं।

- 40 साल की अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अनुप्रिया पटेल मिर्ज़ापुर से सांसद हैं और दोबारा मोदी कैबिनेट में शामिल हुई हैं। अब तक एनडीए के सहयोगी दलों के तीन नेता शपथ ले चुके हैं।

- जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों नेताओं का प्रमोशन हुआ है। अब तक वे राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शपथ ली। राणे 6 बार विधायक रह चुके हैं. महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इनसे पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

- भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

- लोकसभा सांसद आरके सिंह ने ली पद और गोपनियता की शपथ। उनके बाद राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने शपथ ली। इसके अलावा मनसुख मांडविया को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। 

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं। इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad