Advertisement

अर्जुन-युद्धिष्ठिर का मिश्रण हैं तेजस्वी और तेजप्रतापः शत्रुघ्न सिन्हा

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच...
अर्जुन-युद्धिष्ठिर का मिश्रण हैं तेजस्वी और तेजप्रतापः शत्रुघ्न सिन्हा

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच कथित मतभेद की खबरों के बीच भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों भाइयों को बिहार का चेहरा बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ये दोनों बिहार के भविष्य हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कई ट्वीट कर लालू परिवार से अपनी नजदीकी का जिक्र करते हुए कहा कि यह परिवार और उनकी पार्टी राजद का आंतरिक मामला है। उन्होंने दोनों भाइयों को अर्जुन और युद्धिष्ठिर का मिश्रण बताते हुए लालू यादव को सारथी बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी और तेजप्रताप को अद्भुत, परिपक्व, जमीन से जुड़ा और राजनीतिक रूप से बहुत ही तेज व्यक्ति बताया। उन्होंने लोगों से देखने और इंतजार करने को कहा।

भाजपा सांसद ने दूसरे दलों के लोगों को सलाह दी कि वे दोनों भाइयों के बीच मतभेद की खबरों से फायदा उठाने की कोशिश न करें। उन्होंने 13 जून को आयोजित इफ्तार पार्टी में निजी और विश्वासी पारिवारिक मित्र के नाते आमंत्रित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद प्रमुख को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकाऩाएं भी दीं।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस बात से इनकार किया है क दोनों भाइयों के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बड़े भाई तेजप्रताप को अपना मार्गदर्शक बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बारे में ही तेजप्रताप भी सोच रहे हैं। राजद नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू के लोग मुद्दे से भटकाने के लिए इस तरह की बातों को हवा दे रहे हैं। हमारी पार्टी और परिवार पूरी तरह से मजबूत है।

दरअसल, यह मामला तब गर्माया जब आठ जून को तेजप्रताप ने ट्वीर कहा कि मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। उन्होंने कहा था कि कुछ चुगली करने वाले लोगों को कष्ठ है कि कहीं मैं किंग मेकर न बन जाऊं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने भाई के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad