Advertisement

तेजस्वी और चिराग पासवान ने कर लिया है गठबंधन, मांझी बोले खुलकर आएं सामने

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान के बाद राज्य की राजनीति में फिर से नई गरमाहट आ गई...
तेजस्वी और चिराग पासवान ने कर लिया है गठबंधन, मांझी बोले खुलकर आएं सामने

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान के बाद राज्य की राजनीति में फिर से नई गरमाहट आ गई है। मांझी ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच गुप्त गठबंधन की बात चल रही है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर तंज मारते हुए कहा कि 'तेजस्वी यादव और चिराग पासवान, छुपाकर गठबंधन करने की क्या जरूरत है, खुलकर साथ आ जाइए। कोई कुछ नहीं बोलेगा।

दरअसल, तेजस्वी और लोजपा के बीच कई दिनों से ट्वीटर पर सवाल जवाब चल रहे हैं। बिहार  विधानसभा चुनाव के दौरान भी चिराग पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से बच रहे थे। लेकिन, अब चिराग मोदी पर भी सवाल उठाने से परहेज नहीं कर रहे।

 

दरअसल, तेजस्वी और लोजपा, दोनों ने अपने ट्वीटर प्रोफाइल से महज कुछ मिनटों के अंतराल पर न्यूयार्क टाइम्स की एक खबर को शेयर किया था। इसमें पिछले दिनों बिहार सरकार के सोशल मीडिया और धरना-प्रदर्शन को लेकर दिए गए आदेश पर रिपोर्ट छपी थी। तेजस्वी और लोजपा दोनों ने इस खबर को शेयर करते हुए नीतीश पर हमला बोला और इसे तानाशाही से प्रेरित बताया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad