Advertisement

अक्लमंद लोग डूबते जहाज को छोड़कर भाग रहे हैं: राहुल गांधी

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष...
अक्लमंद लोग डूबते जहाज को छोड़कर भाग रहे हैं: राहुल गांधी

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि आरएसएस का ‘अदृश्य हाथ’ जहाज को चट्टानों की तरफ ले जा रहा है और अक्लमंद लोग डूबता जहाज छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा, इस बीच डूबते जहाज में कैप्टन डीमो गहरी नींद ले रहा है।

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और पीयूष गोयल के साथ ही आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व (?) वित्त मंत्री  अपने कमरे में बंद होकर फेसबुक पर खबरें ब्रेक कर रहे हैं। भाजपा के कोषाध्यक्ष के पास भारतीय अर्थव्यवस्था की सारी कुंजी है।’

गौरतलब है कि वित्त अरविंद सुब्रमण्यन ने बुधवार को वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ दिया और इसके पीछे अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का जिक्र किया। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई। उन्हें 16 अक्तूबर 2014 को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad