Advertisement

प्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- 2022 के रिजल्ट ने 2024 के नतीजे तय कर दिए

अब तक के विधानसभा चुनाव के नतीजे में बीजेपी एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती...
प्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- 2022 के रिजल्ट ने 2024 के नतीजे तय कर दिए

अब तक के विधानसभा चुनाव के नतीजे में बीजेपी एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती दिख रही है जबकि पंजाब में आप  की सरकार बन रही है। पार्र्टी की जीत पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम ऩरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2019 की जीत 2017 में ही तय हो गयी थी। उन्होंने कहा कि मैं ये भी जानता हूं ये ज्ञानी एक बार फिर कहेंगे 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजों को तय कर दिया है। ये नतीजे अब 2024 से जोड़े जाएंगे।

पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं बहनों ने जिस प्रकार बीजेपी को समर्थन दिया है वो अपने आप में बहुत बड़ा सन्देश है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर्स ने भी बढ़चढ़ कर मतदान में सहयोग किया और बीजेपी की जीत सुनिश्चित की। पीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि होली 10 मार्च से शुरू हो जाएगी और सभी कार्यकर्ताओं ने इस वायदे को निभाया है। ये उत्सव लोकतंत्र के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा, "सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। आने वाले 5 सालों में भाजपा का हर कार्यकर्ता वहां इस दायित्व को जोर शोर से निभाने वाले है, ये विश्वास मैं आज पंजाब की जनता को देना चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि मैं आज पंजाब के बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा। उन्होंने कहा, "उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में रूस-यूक्रेन के युद्ध का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत इस मामले में शांति चाहता है लेकिन इस युद्ध से भारत की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। कच्चे तेल से लेकर कोयला और गैस इत्यादि में कल्पना से भी ज्यादा उछाल आ रहा है। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है।

पीएम ने कहा कि इन सभी कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट पर नजर डालें तो नजर आता है कि देश आत्मनिर्भर की भावना पर आगे बढ़ रहा है। मैं मानता हूं कि इस उथल पुथल से भरे माहौल में भारत की जनता ने विशेष कर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने अपनी दूर दृष्टि का परिचय दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad