Advertisement

नहीं थम रही अखिलेश यादव-केशव की जुबानी जंग, डिप्‍टी सीएम ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी...
नहीं थम रही अखिलेश यादव-केशव की जुबानी जंग, डिप्‍टी सीएम ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग जारी है। अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संविधान मान स्तंभ की स्थापना कार्यक्रम में कहा कि वो (केशव प्रसाद मौर्य) दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड हैं। मौर्य जी तो मोहरा हैं।

अब केशव प्रसाद मौर्य का भी जवाब आ गया है, उन्होंने अखिलेश यादव पर कांग्रेस का मोहरा बनने का आरोप लगाया। अखिलेश भी नहीं रुके, शाम होने तक उन्होंने फिर से केशव पर निशाना साधते हुए उनको डबल इंजन की सरकार में दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करने वाला इंजन तक कह दिया।

इस बीच शनिवार को एक बार फिर केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए, उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए।

 

मौर्य ने ‘एक्स’ पर शनिवार को पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय निश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।” इसी पोस्ट में मौर्य ने कहा, ”जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। उन्हें 2014/2017/2019/2022 (लोकसभा और विधानसभा चुनावों) में सपा की पराजय याद रखनी चाहिए। 2027 में 2017 दोहरायेंगे।”

इस बीच केशव दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर वापस लखनऊ पहुंचे तो अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि लौट के बुद्धू घर को आए। अखिलेश यादव ने इसके बाद एक्स पर मानसून आफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ लिखकर फिर से केशव पर निशाना साधा।

अखिलेश को केशव की ओर से करारा जवाब तब मिला जब उन्होंने लिखा मानसून आफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता समेटेंगे। एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता।

लोकसभा में बजट प्रस्तुति वाले दिन एक चैनल के साथ साक्षात्कार में अखिलेश ने कह दिया कि सरकार गिराने के लिए मानसून आफर के बाद हम उनको (केशव प्रसाद मौर्य) विंटर डिस्काउंट भी देंगे। शुक्रवार को अखिलेश लखनऊ पहुंचे और प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान केशव को दिल्ली का मोहरा कह दिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ देर बाद ही एक्स पर जवाब दिया कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर गलतफहमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने, अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है, खिलेगा, खिलता रहेगा

एक्स पर एक और पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि विदेशी शक्तियों के हाथों खेल रही कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

केशव प्रसाद मौर्य के इस पोस्ट के बाद अखिलेश ने लिखा लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटरसिटी आवागमन सेवा चल रही है।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 403 सीट में से 325 सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि जबकि सपा 47 सीट पर सिमट गई थी। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad