Advertisement

लोकसभा में बोले राहुल गांधी- देश में दो हिंदुस्तान, एक गरीबों का तो एक अमीरों का

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर...
लोकसभा में बोले राहुल गांधी- देश में दो हिंदुस्तान, एक गरीबों का तो एक अमीरों का

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा, "न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण हैं।" 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिन्दुस्तान के 84% लोगों की आमदनी घटी है और वो तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने गरीबी में वापस डाल दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि आज आप मेड इन इंडिया की बात करते रहते हो, मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता। मेड इन इंडिया वाले छोटे और मध्यम उद्योग हैं उनको आपने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपने असंगठित सेक्टर को खत्म कर दिया, अगर आप उनकी मदद करते तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तैयार हो सकता था। जो लोग आपका मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना सकते थे उनको आपने खत्म कर दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आप ये मत सोचो कि जिस गरीब हिन्दुस्तान को आप बना रहे हो ये चुप बैठा रहेगा, ये चुप नहीं बैठा रहेगा। इस हिन्दुस्तान को दिख रहा है कि आज हिन्दुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास हिन्दुस्तान के 55 करोड़ लोगों से ज़्यादा जायदाद है, ये नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा रोजगार मांग रहा है। आपकी सरकार रोजगार देने में असमर्थ है। पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खो दिए। 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है।

बता दें कि 31 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। फिर, सत्र के दूसरे भाग के शुरू होने तक लगभग एक महीने का अवकाश होगा। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च को शुरू होगा, जोकि 8 अप्रैल तक चलेगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad