Advertisement

बोले अमित शाह, कांग्रेस आवे छे नहीं जाय छे

उत्तरप्रदेश निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने...
बोले अमित शाह, कांग्रेस आवे छे नहीं जाय छे

उत्तरप्रदेश निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि  ‘कांग्रेस आवे छे (कांग्रेस आ रही है) ’ जबकि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे (कांग्रेस जा रही है)’। वे सोमनाथ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा क‌ि उत्तरप्रदेश में उनकी पार्टी की जीत की तुलना गुजरात से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि 18 दिसंबर को गुजरात में जो होगा वह और अलग होगा। उन्होंने कहा ‘उत्तरप्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का झंडा ऊंचा लहराया है। कांग्रेस का नुकसान ऐसा है कि भाजपा नगर निगम की सभी सीटें यहां तक कि (कांग्रेस उपाध्यक्ष) राहुल बाबा (गांधी) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी जीत गई।’

उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी उत्तरप्रदेश में हुआ है उसकी उससे कोई तुलना नहीं जो गुजरात में 18 दिसम्बर को होगा। 18 दिसम्बर को मतगणना के बाद भाजपा यहां भी विजयी होकर उभरेगी और 150 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।’ शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के 13,672 लोग गुजरात में काम कर रहे हैं। वे लोगाें को अमेठी की जमीनी हालात के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी अमेठी में कलेक्टर ऑफिस नहीं है और राहुल गांधी हमें विकास का पाठ पढ़ा रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad