Advertisement

यूपीः योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और AK शर्मा को नगर विकास, जाने किसे कौन सा मंत्रालय मिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की दोबारा शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अब मंत्रियों के विभागों का भी...
यूपीः योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और  AK शर्मा को नगर विकास,  जाने किसे कौन सा मंत्रालय मिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की दोबारा शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया है। योगी ने 53 सदस्यीय मंत्रालय में गृह, सतर्कता और कार्मिक विभाग अपने पास रखते हुए विभागों का आवंटन किया। कुल मिलाकर 34 विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग और स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय, चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में गए जितिन प्रसाद को सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग दिया है।

सीएम योगी रखेंगे ये मंत्रालय

सीएम योगी आदित्यनाथ नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग जैसे विभाग अपने पास रखेंगे।

किसे कौन सा मंत्रालय?

धर्मपाल सिंह - पशुधन और दुग्ध विकास

जितिन प्रसाद - पीडब्ल्यूडी विभाग

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - ग्राम्य अभियंत्रण

बेबी रानी मौर्य - महिला कल्याण

ए के शर्मा - नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी

नितिन अग्रवाल -आबकारी

कपिलदेव अग्रवाल - व्यावसायिक शिक्षा विभाग

दयाशंकर सिंह - परिवहन विभाग

आशीष पटेल - तकनीकी शिक्षा

संजय निषाद - मत्स्य पालन

असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण

सुरेश खन्ना - वित्त एवं संसदीय मंत्री

सूर्य प्रताप शाही- कृषि मंत्री

जयवीर सिंह- पर्यटन मंत्री

नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात

भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज मंत्री

अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री

योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

धर्मवीर प्रजापति - कारागार एवं होमगार्ड मंत्री

संदीप सिंह - बेसिक शिक्षा मंत्री

गुलाब देवी - माध्यमिक शिक्षा मंत्री

दयाशंकर मिश्र 'दयालु'- आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री 

बता दें कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं।  25 मार्च को मुख्यमंत्री के अलावा कुल 52 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad