Advertisement

उत्तराखंड: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता को भाजपा ने पार्टी से निकाला, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता...
उत्तराखंड: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता को भाजपा ने पार्टी से निकाला, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता पार्टी के नेता भगवत सिंह बोरा को पार्टी से निकाल दिया गया है। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में अपने नेताओं को "लाइसेंस" दे दिया है।

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी बोरा को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि कथित घटना 24 अगस्त को सल्ट राजस्व क्षेत्र में हुई थी और इस संबंध में 30 अगस्त को सूचना मिली थी।

पिंचा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और BNS की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई।

घटना के बाद भाजपा के सल्ट क्षेत्र के ब्लॉक इकाई प्रमुख बोरा को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आदेश पर तत्काल पार्टी से निकाल दिया गया है। भट्ट ने घटना को "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और पुष्टि की कि आरोपी को पार्टी से निकाल दिया गया है। हाल ही में दिए गए एक बयान में भट्ट ने कहा कि राज्य की पुष्कर धामी सरकार अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "इस मामले में भी, चाहे आरोपी छोटा हो या बड़ा, प्रभावशाली हो या किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है... जहां तक संगठन का सवाल है, घटना में शामिल नेता को तत्काल प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया है और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad