गुजरात में छठवीं बार भाजपा की सरकार बन रही है। विजय रूपाणी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं नितिन पटेल ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय रूपाणी सीएम के तौर पर ये दूसरी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अपना दमखम दिखाने से नहीं चूकी, लिहाजा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इस समारोह में भाग लेने बिहार के सीएम नीतीश कुमार 15 साल बाद गुजरात पहुंचे।
Gandhinagar: Vijay Rupani takes oath as chief minister of Gujarat pic.twitter.com/Kzs3G5f60Q
— ANI (@ANI) December 26, 2017
इन्होंने ली कैबिनेट/ राज्य मंत्री पद की शपथ
- विजय रूपाणी (मुख्यमंत्री)
- नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)
- आसरी फलदू (कैबिनेट मंत्री)
- भूपेंद्रसिंह चुडासमा (कैबिनेट मंत्री)
- सौरभ पटेल (कैबिनेट मंत्री)
- कौशिक पटेल (कैबिनेट मंत्री)
- गणपत वसावा (कैबिनेट मंत्री)
- जयेश राधड़िया (कैबिनेट मंत्री)
- दिलीप ठाकोर (कैबिनेट मंत्री)
- प्रदीप सिंह जडेजा (कैबिनेट मंत्री)
- ईश्वर परमार (कैबिनेट मंत्री)
- परबत पटेल (राज्यमंत्री)
- पुरुषोत्तम सोलंकी (राज्यमंत्री)
- बच्चूभाई खाबड़ (राज्यमंत्री)
- जगद्रथ सिंह परमार (राज्यमंत्री)
- ईश्वरसिंह पटेल (राज्यमंत्री)
- वासनभाई आहिर (राज्यमंत्री)
- विभावरी दवे (राज्यमंत्री)
- रमण पाटकर (राज्यमंत्री)
- किशोभाई कुमार कानानी (राज्यमंत्री)
कहा जा रहा है कि ऐसा पहली ही बार है कि जब किसी शपथ ग्रहण समारोह में इतने मुख्यमंत्री शामिल हुए हो। साथ ही केंद्र सरकार के करीब 30 मंत्री भी समारोह में उपस्थित हुए हों।
रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों - वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल के क्रमश: नेता और उपनेता चुने गये थे। भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था।
वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी। उसने 2012 में 115 सीटें हासिल की थीं। भाजपा ने गुजरात में लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता है।
विपक्षी कांग्रेस ने अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही है। उसे 2012 में 61 सीटें मिली थीं, इस बार उसने 77 सीटें जीती हैं। सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसके पास कुल 80 सीटें हो गयी हैं।