Advertisement

'हरियाणा, यूपी और हिमाचल से मिले पानी', दिल्ली में जल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है और इस कारण जल संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच दिल्ली की...
'हरियाणा, यूपी और हिमाचल से मिले पानी', दिल्ली में जल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है और इस कारण जल संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को यानी आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

केजरीवाल सरकार ने अपनी याचिका में मांग की है कि जल संकट को देखते हुए हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी मिले। दिल्ली सरकार ने ये याचिका ऐसे समय पर दायर की है जब जल संसाधन मंत्री आतिशी ने हाल ही में बीजेपी शासित राज्य हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का यमुना जल रोकने का आरोप लगाया है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है। जल संसाधन मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है।

इससे पहले आतिशी ने हरियाणा पर एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में यमुना के पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad