Advertisement

चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा से अलग राह के दिए संकेत

तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से अलग राह...
चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा से अलग राह के दिए संकेत

तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से अलग राह के संकेत दिए हैं। नायूड के इन संकेतों को राजनैतिक हलकों में अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

शनिवार को चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर कहा कि हम भाजपा के साथ मित्र धर्म निभा रहे हैं लेकिन अगर वह साथ रहना नहीं चाहती तो हमारी राह अलग होगी।

इससे पहले शिवसेना भाजपा से अलग चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है। शिवसेना ने आरोप लगाया था कि भाजपा सहयोगी दलों को महत्व नहीं दे रही है। देश के आठ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले नायडू के इन संकेतों को राजनैतिक हलकों में अहम माना जा रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad