Advertisement

हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे: INDIA गठबंधन द्वारा एंकरों के बहिष्कार पर कांग्रेस

INDIA गठबंधन द्वारा टीवी समाचार के एंकरों का बहिष्कार करने को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर तीखा हमला जारी...
हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे: INDIA गठबंधन द्वारा एंकरों के बहिष्कार पर कांग्रेस

INDIA गठबंधन द्वारा टीवी समाचार के एंकरों का बहिष्कार करने को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर तीखा हमला जारी रखा है। इसी बीच, एक तरफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि हैं समाज में नफ़रत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे। वहीं, हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो मीडिया सेंसर हो जाएगा।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमने प्रतिबंध, बहिष्कार या ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। यह एक असहयोग आंदोलन है, हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। कुछ भी स्थायी नहीं है, अगर कल उन्हें एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे।"

#WATCH हमने प्रतिबंध, बहिष्कार या ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। यह एक असहयोग आंदोलन है, हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। कुछ भी स्थायी नहीं है, अगर कल उन्हें एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है तो हम… pic.twitter.com/JXNbPgVFxa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "इस बहिष्कार और मीडिया सेंसरशिप का पता 1975 से लगाया जा सकता है। यह नया नहीं है। यह आपके लिए एक रिहर्सल है। किसी भी कारण से अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो मीडिया सेंसर हो जाएगा लेकिन इसरो ने सही समय पर चंद्रयान बनाया है। मैं पूरी कांग्रेस पार्टी को चांद पर भेज दूंगा, वहां सरकार बनाने के लिए। ये बचकानी बात है।"

#WATCH | Jabalpur, MP: On the INDIA alliance's announcement to boycott several TV news anchors, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "This boycott and media censorship can be traced back to 1975. It is not new. It is a rehearsal for you. For any reason, if the Congress government… pic.twitter.com/kX5ayDkrWa
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 16, 2023

इससे पहले, भाजपा ने विभिन्न समाचार चैनलों के 14 एंकर का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘INDIA’ के फैसले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया या किसी अन्य संस्थान से दूर रहने से उसे कोई फायदा नहीं होगा बल्कि वह राहुल गांधी का बहिष्कार करे तो पार्टी को फायदा हो सकता है क्योंकि उनके पास ताकत नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि भारत में ऐसी कोई संस्था नहीं है जिस पर इस विपक्षी गठबंधन ने हमला नहीं किया हो, चाहे वह निर्वाचन आयोग हो या अदालतें। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं अपना काम बखूबी कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे कांग्रेस को अपने फायदे के लिए बहिष्कार करना चाहिए तो उनका नाम राहुल गांधी है… आपके नेता के पास ताकत नहीं है। आप किन-किन लोगों का बहिष्कार करेंगे? अगर आपको बहिष्कार करना है और आगे बढ़ना है, तो अपने नेता का बहिष्कार करें।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad