Advertisement

जेटली को यशवंत का जवाब, कहा- ‘मैं नौकरी मांगता तो आप वहां ना होते’

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप जोरो पर है। इस मैदान में यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली...
जेटली को यशवंत का जवाब, कहा- ‘मैं नौकरी मांगता तो आप वहां ना होते’

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप जोरो पर है। इस मैदान में यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली आमने-सामने हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के निशाने पर रहे वित्तमंत्री अरूण जेटली ने पलटवार करते हुए सिन्हा पर तंज कसे, तो एक बार फिर सिन्हा ने जेटली पर निशाना साधा है।

न्यूज-18 के मुताबिक शुक्रवार को सिन्हा ने कहा, अगर मैं नौकरी मांगता तो जेटली जहां हैं वहां नहीं होते। गौरतलब है कि जेटली ने कहा था कि यशवंत 80 की उम्र में नौकरी मांग रहे हैं।

इस तंज के मद्देनजर पूर्व सिन्हा ने जवाब दिया है। सिन्हा ने कहा कि यदि मैं नौकरी मांगता तो अरुण जेटली आज उस स्थान पर नहीं होते, जहां वह हैं।

सिन्हा ने कहा, “सरकार स्थिति को समझने में पूरी तरह नाकाम है। असली चिंता यह है कि वह समस्या को समझने की बजाय खुद की तारीफ करने और अपनी ही पीठ थपथपाने में जुटी है।” सिन्हा ने खुद के मुकाबले उनके ही बेटे जयंत सिन्हा को बयानबाजी के लिए उतारने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सही नहीं है।  

बता दें कि देश में आर्थिक गिरावट के माहौल के लिए यशवंत सिन्हा द्वारा आलोचना किए जाने के बाद जेटली ने कहा था कि सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी मांग रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad