Advertisement

परेश रावल का विवादित बयान, "जो वोट नहीं देते उनपर ज्यादा इनकम टैक्स लगे"

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है। देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49...
परेश रावल का विवादित बयान,

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है। देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी क्रम में मतदान के लिए पहुंचे अभिनेता परेश रावल ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो वोट नहीं डालते उनको कुछ सजा मिलनी चाहिए।

वोट डालने के बाद अभिनेता परेश रावल ने मीडिया से बात की और चुनाव में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया। परेश रावल ने कहा, “तब आप कहेंगे सरकार ये नहीं करती है, वो नहीं करती है। यदि आज आप वोट नहीं देंगे तो आप ही जिम्मेदार होंगे, सरकार नहीं।” परेश ने कुछ मतदान में भाग नहीं लेने वाले लोगों को लेकर कुछ पेनाल्टी रखने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “वोट नहीं देने वालों के लिए कुछ प्रावधान तो होना चाहिए। जैसे उनके टैक्स में बढ़ोत्तरी या कोई अन्य सजा।” 

आपको बता दें कि फिल्म जगत के कई कलाकार अपने पोलिंग बूथ पर मतदान करते हुए देखें गए हैं। अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, सान्या मल्होत्रा सहित कई दूसरे कलाकारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। 5वें चरण के मतदान में मुंबई के 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जिसमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य शामिल है। 

इसके इतर महाराष्ट्र के 7 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं जिसमें धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी और ठाणे की सीटें शामिल हैं। मालूम हो कि 2024 का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 जून को होनी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक जारी रहता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad