Advertisement

राज्यसभा उपचुनाव: एनडीए का बढ़ेगा कुनबा! टीडीपी ने मस्तान राव और सतीश को उम्मीदवार घोषित किया

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए आंध्र प्रदेश से बी. मस्तान...
राज्यसभा उपचुनाव: एनडीए का बढ़ेगा कुनबा! टीडीपी ने मस्तान राव और सतीश को उम्मीदवार घोषित किया

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए आंध्र प्रदेश से बी. मस्तान राव और एस. सतीश को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

तेदपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दक्षिणी राज्य से पिछड़ा वर्ग के नेता आर. कृष्णैया को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

आंध्र प्रदेश में तेदपा, भाजपा और जनसेना आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हैं।

नायडू ने सोमवार देर रात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘राजग गठबंधन के हिस्से के रूप में तेदपा ने बी. मस्तान राव और एस. सतीश को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।’’

तेदपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी उपचुनावों में राज्यसभा की तीन सीट पर कब्जा करने के लिए तैयार है। विधानसभा में उसे 164 सीट का बहुमत प्राप्त है।

आंध्र प्रदेश में तेदपा के 135 विधायक हैं, जबकि जनसेना के पास 21 और भाजपा के पास आठ विधायक हैं।

उपचुनावों की मतगणना 20 दिसंबर को होगी।

तेदपा प्रमुख ने कहा कि जनसेना महासचिव के. नागा बाबू को आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad