Advertisement

बीजेपी के जेएनयू का नाम बदल स्वामी विवेकानंद करने की मांग पर संजय राउत बोले- दूसरी यूनिवर्सिटी की स्थापना कीजिए

गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रभारी बनाए गए बीजेपी महासचिव सी.टी. रवि ने सोमवार को दिल्ली के...
बीजेपी के जेएनयू का नाम बदल स्वामी विवेकानंद करने की मांग पर संजय राउत बोले- दूसरी यूनिवर्सिटी की स्थापना कीजिए

गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रभारी बनाए गए बीजेपी महासचिव सी.टी. रवि ने सोमवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखे जाने की मांग की। जिस पर शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा है, “आप इंटरनेशनल स्तर पर विवेकानंद जी के नाम से यूनिवर्सिटी की स्थापना कीजिए। नेहरू जी हमेशा से ही देश का गौरव व अभिमान रहे हैं। राउत ने इसे द्वेष-भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा इसके चलते राजैनतिक विषय से प्रेरित होकर नाम बदलना ठीक नहीं है।

दरअसल, बीजेपी नेता सी.टी. रवि ने ट्वीट कर मांग करते हुए लिखा था, “स्वामी विवेकानंद भारत की विचारधार के लिए खड़े हुए थे। उनके दर्शन और मूल्य देश की ताकत को दर्शाता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए। देश के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।“

संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "हमें हिंदुत्व का प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। हम हिंदुत्ववादी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम बीजेपी की तरह हिंदुत्व की राजनीति नहीं करते हैं। जब भी देश को हमारी जरूरत होगी, शिवसेना हमेशा आगे आएगी।"

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad