Advertisement

एमपी विधानसभा से पंडित नेहरू की तस्वीर हटाने पर भड़की कांग्रेस, भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात

मध्य प्रदेश विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदेश के...
एमपी विधानसभा से पंडित नेहरू की तस्वीर हटाने पर भड़की कांग्रेस, भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात

मध्य प्रदेश विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल का माहौल है। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल देश की आजादी के लिए लड़ने वालों के प्रति नफरत रखता है।

विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में कमल नाथ की जगह लेने वाले पटवारी ने देश के पहले प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने और उसके स्थान पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने के मध्य प्रदेश विधानसभा के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दो दिन पहले ही भाजपा ने उनसे नरेंद्र सिंह तोमर का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा था और उनकी पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि सदन से नेहरू की तस्वीर हटाकर सत्ता पक्ष ने सही नहीं किया। उन्होंने कहा, भले ही कांग्रेस चुनाव हार गई हो, लेकिन उसका मनोबल ऊंचा है।

वहीं, इस पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे गलत बताया है। साथ ही इसे छोटी मानसिकता वाला भी बता डाला है।

उन्होंने ट्वीट किया-''मध्य प्रदेश विधानसभा से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा में सम्मानित स्थान पर लगाया जा सकता था लेकिन जानबूझकर पंडित नेहरू का चित्र हटाया गया। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बाबा साहेब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा सरकार को अगर वास्तव में डॉक्टर अंबेडकर का सम्मान करना होता तो वह भी प्रदेश में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने की पहल करती ना कि पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती। मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र सम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।''

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मध्य प्रदेश विधानसभा से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा…</p>&mdash; Kamal Nath (@OfficeOfKNath) <a href="https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1737025444187365667?ref_src=twsrc%5Etfw">December 19, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर उनकी जगह पर बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है। साल 1996 से स्पीकर की सीट के पीछे जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई थी लेकिन अब पंडित नेहरू की फोटो को हटाकर उसकी जगह डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है इस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad