Advertisement

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया...
कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं हैं।

उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा है। उन्होंने सोनिया गांधी पत्र लिखकर कहा है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की थी, जिसमें आरपीएन सिंह का भी नाम था।

अपने त्यागपत्र को गणतंत्र के उत्सव से जोड़ते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "आज जब पूरा देश गणतंत्र का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।" आपको बता दें कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के बायो से 'कांग्रेस' भी हटा दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक पडरौना विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। वो 2009 में, कुशीनगर सीट से लोकसभा का चुनाव जीते और कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा पहुचे थे।

पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह को बीजेपी वहीं से चुनावी मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका सामना हाल ही में सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य से हो सकता है। गौरतलब हो कि 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी के तत्कालीन बसपा नेता वामी प्रसाद मौर्या को हराकर लोकसभा पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad