Advertisement

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैहरा को जलालाबाद पुलिस ने आज...
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैहरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह 6 बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी।

विधायक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के ड्रग्स मामले में पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। हालांकि, खैरा को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ इतनी जानकारी दी कि एक पुराना एनडीपीएस का मामला है जिसको लेकर पूछताछ के लिए उन्हें ले जाया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में ''जंगल राज'' कायम है।

सुखपाल खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने बताया कि कि 2015 के एनडीपीएस के एक मामले में उनके पिता को आज गिरफ्तार किया गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। उसके बावजूद भी आज उनकी गिरफ्तारी की गई है। मेहताब खैरा ने कहा की सरकार ने बदला खोरी के चलते उनके पिता पर इस तरह का एक्शन लिया गया है। महताब ने पंजाब के लोगों से कहा कि जिस तरह सुखपाल खैरा पंजाब की हर आवाज को उठाते रहे हैं, इस तरह पंजाब का हर आदमी उनके साथ दें।

महताब ने बताया कि सुबह 6 बजे फिरोजपुर पुलिस हमारे घर आई थी और साढ़े 6 बजे तक उनके पिता सुखपाल खैरा को गिरफ्तार करके जलालाबाद ले गए हैं। खैरा ने कहा कि वह कोर्ट का रुख करेंगे और वहीं से न्याय की गुहार लगाएंगे।

जानें पूरा मामला

ड्रग्स का मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। मामले में 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। 2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किया गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad