Advertisement

कांग्रेस ने हिमाचल में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने वाले सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में...
कांग्रेस ने हिमाचल में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने वाले सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने वाले अपने छह विधायकों में से एक सुधीर शर्मा को बुधवार को पार्टी के सचिव पद से हटा दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुधीर शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर शर्मा को एआईसीसी सचिव पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस की ओर से साझा की गई है। 

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Congress President Mallikarjun Kharge removes Sudhir Sharma from his position as AICC Secretary with immediate effect. <a href="https://t.co/uO0jc6TWav">pic.twitter.com/uO0jc6TWav</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1765283299847557147?ref_src=twsrc%5Etfw">March 6, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

कांग्रेस की इस कार्रवाई के बाद सुधीर शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था। चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह।''

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad