Advertisement

केसीआर का ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता का एलान, भद्राचलम महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर

हैदराबाद । मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने असमय ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों से प्रभावित...
केसीआर का ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता का एलान, भद्राचलम महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर

हैदराबाद । मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने असमय ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्य सचिव शांति कुमारी को निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को प्रगति भवन में फसल नुकसान, परती जमीन और गरीबों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देने संबंधी विषयों पर समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव शांति कुमारी, वित्त विभाग के विशेष मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, राजस्व सचिव नवीन मित्तल, कृषि सचिव रघुनंदन राव, आपदा प्रबंधन सचिव राहुल बोज्जा, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव नरसिंह राव, सचिव राजशेखर रेड्डी, भूपाल रेड्डी शामिल हुए। कई जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए वित्तीय सहायता:

मुख्यमंत्री केसीआर ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और किसानों को हुए नुकसान की जानकारी  प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्षतिग्रस्त फसल के लिए किसानों के खातों में प्रति एकड़ दस हजार रुपये जमा किए जाएंगे। मंगलवार की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस निर्णय को लागू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत जिला कलेक्टरों को स्थानीय कृषि अधिकारियों (एईओ) के साथ क्लस्टर-वार सर्वेक्षण करना चाहिए और फसल क्षति के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करनी चाहिए और सरकार को जानकारी देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव शांति कुमारी और कृषि सचिव रघुनंदन राव को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उनके बैंक खातों में  धनराशि सीधे जमा की जाए।

भेड़ का वितरण:

मुख्यमंत्री केसीआर ने अधिकारियों को भेड़ वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू करने का आदेश दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि भेड़ों की खरीद जिलाधिकारियों के नेतृत्व में की जाएगी। फिर इस योजना में काम  को गति दी जाएगी।

गरीबों को घरों के निर्माण के लिए मिलेगी सहायता:

मुख्यमंत्री केसीआर ने मुख्य सचिव शांति कुमारी को गरीबों को घर निर्माण करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया निर्धारित कर गरीबों को सहायता दी जाएगी।

बंजर भूमि के वितरण की तैयारीबंजर भूमि की समस्या के समाधान के लिए सरकार पहले ही कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव शांति कुमारी के साथ समीक्षा की कि क्या अधिकारी बंजर भूमि को उन लोगों को वितरित करने के लिए तैयार हैं जो इसके पात्र हैं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे चार लाख एकड़ में 1 लाख 55 हजार पात्र लोगों की पासबुक छपवाने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र लोगों को भू-स्वामित्व वितरण की तिथि शीघ्र घोषित की जायेगी।

श्री सीताराम कल्याण महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर:

सीएम केसीआर ने इस महीने की 30 तारीख को श्री रामनवमी के अवसर पर भद्राचलम में होने वाले श्री सीताराम कल्याण महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विशेष कोष से एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से भद्राचलम देवस्थानम की आय के नुकसान के कारण मुख्यमंत्री ने देवदया विभाग के अनुरोध पर कल्याण को बनाए रखने का निर्णय लिया है। सीएम ने अधिकारियों को सीताराम के विवाह महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के आदेश दिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad