Advertisement

एम्स पहुंचे लालू, बोले-अब खत्म हो गए हैं नीतीश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू...
एम्स पहुंचे लालू, बोले-अब खत्म हो गए हैं नीतीश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को आज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा हमला किया।


लालू ने कहा कि नीतीश कुमार अब खत्म हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं और चारो तरफ हिंसा का माहौल है। राजद प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में आग लगा दिया है।

लालू प्रसाद को रांची से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लाया गया। उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी और राजद नेता भी थे।

गौरतलब है कि लालू चारा घोटाला मामले में 23 दिसंबर से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं। लालू को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत पर 17 मार्च को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज की शिकायत है और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है। रिम्स के डॉक्टरों ने ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स जाने की सलाह दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad