Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024: बीजद ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली सूची, 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल शनिवार यानी 16 मार्च को जारी कर दिया गया है। इसके बाद से पूरे देश में चुनावी...
लोकसभा चुनाव 2024: बीजद ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली सूची, 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल शनिवार यानी 16 मार्च को जारी कर दिया गया है। इसके बाद से पूरे देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ओडिशा में लोकसभा सीटों की कुल संख्या 21 है और यहां चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

बीजद ने जिन 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहमपुर, कोरापुट, बरगढ़, सुंदरगढ़, बालंगिर, कंधमल और अस्का की सीट शामिल है। बीजद ने कालाहांडी से पुष्पेंद्र सिंह देव को, नबरंगपुर से रमेश चंद्र मांझी, बेरहमपुर से चंद्रशेखर साहू , कोरापुट से कौसल्य हिकाका, बरगढ़ से प्रसन्ना आचार्य, सुंदरगढ़ से सुनीता बिसवाल, बालंगिर से कलिकेश नारायण सिंह देव, कंधमल से अच्युत समंता और अस्का से प्रमिला बिसोई को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं। प्रदेश में दोनों चुनाव एक ही साथ चार चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ओडिशा में 13 मई को नबरंगपुर, कोरापुट, बेरहमपुर और कालाहांडी लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। अगले चरण में 20 मई को अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ सीटों पर मतदान होंगे।

वहीं, तीसरे चरण के तहत 25 मई को संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। इसके अलावा चौथे चरण के तहत 1 जून को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी और चुनावी नतीजे 4 जून को जारी कर दिए जाएंगे।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad