Advertisement

महाराष्ट्र: संजय राउत ने नई सरकार को दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसी घटनाएं कई बार होती हैं

महाराष्ट्र में कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच नई सरकार के गठन पर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।...
महाराष्ट्र: संजय राउत ने नई सरकार को दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसी घटनाएं कई बार होती हैं

महाराष्ट्र में कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच नई सरकार के गठन पर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे लिए टूट-फूट की बात पुरानी हो गई है। महाराष्ट्र में अब एक नई सरकार आई है। जो गुट बना था उसके साथ भाजपा ने संधि की और गुट के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। देश में ऐसी घटनाएं कई बार होती है, ये नई बात नहीं है... नई सरकार को हम शुभकामनाएं देते हैं।

संजय राउत ने शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नई सरकार अच्छा काम करें यही शुभकामना है। उन्होंने ईडी समन को लेकर कहा कि वे आज पेश होंगे। राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि  मेरे साथ यह सब क्यों हो रहा है? कौन कर रहा है? यह हम जान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि यह पूरी तरह से राजनीतिक है। केंद्रीय एजेंसी ने मुझे तलब किया और मैं एक नागरिक होने के साथ-साथ सांसद भी हूं। इसलिए मैं ईडी के पास जाऊंगा।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे की सरकार आई, तो वे पहले दिन से कह रहे थे कि वे उन्हें परेशान करेंगे। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम इस सरकार को परेशान नहीं करेंगे, उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए।

इससे पहले संजय राउत ने एक बयान में कहा था कि हां, मैं आज ईडी जा रहा हूं। सभी जानते हैं कि यह पूरी तरह से राजनीतिक है। केंद्रीय एजेंसी ने मुझे तलब किया और मैं एक नागरिक होने के साथ-साथ सांसद भी हूं। इसलिए मैं ईडी के पास जाऊंगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad