Advertisement

'संकल्प' पूरा होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या की सरयू नदी में डुबकी लगाते हुए अपना मुरेठा खोला। साथ...
'संकल्प' पूरा होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या की सरयू नदी में डुबकी लगाते हुए अपना मुरेठा खोला। साथ ही अयोध्या में ही उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा दिया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए ये मुरैठा बांधा था। 21 महीने बाद क्या सम्राट का संकल्प पूरा हो गया? जानते हैं क्या है पूरा मामला-

सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार की सुबह सम्राट ने सरयू में स्नान किया। इस दौरान पूरे सरयू घाट पर जय श्री राम का नारा गूंजने लगा था। आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से जय श्री राम बोल रहे थे। तभी सरयू में डुबकी लगाते हुए सम्राट चौधरी ने अपना मुरेठा खोल दिया। इसके अलावा सम्राट चौधरी ने अयोध्या में मुंडन भी करवाया है। उन्होंने अपने बाल भगवान राम के धाम में दान दे दिए हैं।

सम्राट ने शेयर की तस्वीरें

अयोध्या से सरयू स्नान करते हुए सम्राट चौधरी ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। सम्राट ने ट्वीट करते हुए रामायण की चौपाई लिखी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सुबह अयोध्या धाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।

इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर की गई है, जिसमें सम्राट का अयोध्या में भव्य स्वागत होता हुआ देखा जा सकता है। मंदिर की ओर जा रहे सम्राट पीले वस्त्र और माथे पर बड़ा सा टीका लगाए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सम्राट के पीछे भक्तों का हुजूम भी मौजूद है।

जानिए आखिर सम्राट ने क्यों पहना था मुरेठा

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में एक संकल्प लेते हुए मुरेठा बांधा था। दरअसल उस दौरान बिहार में नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गठबंधन में थे। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री थे और तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री। उस समय सम्राट चौधरी ने संकल्प के साथ मुरेठा बांधा था कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाते, वो ये पगड़ी नहीं खोलेंगे। हालांकि बाद में नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार आज भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं मगर डिप्टी सीएम का पद अब सम्राट चौधरी के पास है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad