Advertisement

पंजाब: सिद्धू ने क्यों दिया इस्तीफा? पढ़ें सोनिया को लिखे पत्र में क्या कहा

पिछले दिनों काफी उठापटक के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व क्रिकेटर नवजोत...
पंजाब: सिद्धू ने क्यों दिया इस्तीफा? पढ़ें सोनिया को लिखे पत्र में क्या कहा

पिछले दिनों काफी उठापटक के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा, "मनुष्य का चारित्रिक पतन समझौतों से ही शुरू होता है और मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकता हूं... इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं... कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा..."।

यहां पढ़ें पूरा पत्र-

 

बता दें कि पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है और इसके चंद घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया। इसके पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही के कुछ दिनों में नवजोत सिंह सिद्धू की मंजूरी से हुई गतिविधियों के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की गद्दी सौंपी गई थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad