Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर बोले संजय राउत, 'कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है'

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कांग्रेस की जीत पर बड़ी बात...
कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर बोले संजय राउत, 'कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है'

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कांग्रेस की जीत पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है।

संजय राउत ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि 'कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है। कांग्रेस जीत गई, जिसका मतलब बजरंग बली का साथ कांग्रेस के साथ था।

संजय राउत ने आगे कहा, 'हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) बोल रहे थे कि भाजपा हार गई तो दंगे होंगे। कर्नाटक शांत हैं और खुश है, कहां हैं दंगे? कर्नाटक में भाजपा आर्मी की हार हुई है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा को हराया है। कर्नाटक में महाराष्ट्र एकीकरण समिति की हार भाजपा की वजह से हुई है। हम सिमा भाग के लिए लडाई लड़ रहे हैं। हम 2024 की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा महाराष्ट्र को लूटने का काम कर रही है।'

बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं। अब कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। फिलहाल, कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं, जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक को को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए आज (14 मई) की शाम कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि आज शाम 6.30 बजे बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का जो भी नतीजा निकलेगा, उस पर हाई कमान के साथ चर्चा की जाएगी। इन प्रक्रियाओं के बाद ही सीएम के नाम पर अंतिम फैसला होगा।

वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि हमारी 6 बजे कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी जिसमें एआईसीसी  के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। हर पार्टी में किसी न किसी की कुछ महत्वाकांक्षाएं होंती हैं लेकिन सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होगा जिसका चुनाव हमारे विधायक और हाई कमान करेगा (सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार के समर्थकों द्वार पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर)।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad