Advertisement

सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए कौन मैदान में

लोकसभा चुनाव के लिए पांच और सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नई लिस्ट...
सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए कौन मैदान में

लोकसभा चुनाव के लिए पांच और सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नई लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद, बरेली, उन्नाव, झांसी, कुशीनगर लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद से नासिर कुरेशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा पाल, झांसी से श्याम सुंदर सिंह यादव, कुशीनगर से नथनी प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है।

मंगलवार को जारी की थी तीन उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले पार्टी ने मंगलवार को तीन और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। पार्टी ने एटा से देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। देवेंद्र यादव पिछली बार भी सपा से इसी सीट पर लड़े थे। भाजपा के राजवीर सिंह के मुकाबले हार गए थे जबकि देवेंद्र यादव 2009 में बसपा से लड़ चुके हैं। पीलीभीत से हेमराज वर्मा चुनाव लड़ेंगे। हेमराज वर्मा अखिलेश सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री भी रहे हैं। आनंद सेन को फैजाबाद से टिकट दिया गया है। आनंद सेन के पिता मित्रसेन यादव इसी सीट से तीन बार जीत दर्ज की थी लेकिन वह पिछले दो चुनाव में नंबर दो पर रहे थे। सपा ने अब उनके बेटे को मैदान में उतारा है। 

सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर किए गए गठबंधन में सपा 37, बसपा 38 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के लिए गठबंधन ने 2 सीटें छोड़ दी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad