Advertisement

'सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय', लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का ट्वीट

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले...
'सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय', लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का ट्वीट

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजय होता है का संदेश दिया।

तेज प्रताप यादव ने एक नया पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता है सदा विजयी। हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है, पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।' इससे पहले तेज प्रताप ने बीते दिन एक और वीडियो पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'हमारे सभी सपने साकार हो सकते हैं; यदि हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो।'

इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह आम लोगों की समय सुनते दिख रहे हैं। जैसे कि जनता दरबार में हुआ करता है।

बता दें कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद भी अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे ही जनता दरबार लगाते थे और लोगों की परेशानियों को सुन उसे हल किया करते थे।

इससे पहले तेज प्रताप ने बीते रविवार को सुबह-सुबह पांच बजकर 27 मिनट में 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपने पिता और मां के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया, जबकि अपने खिलाफ राजनीति करने वालों को भी सख्त संदेश दिया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।'

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मेरे प्यारे मम्मी पापा....<br>मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे…</p>&mdash; Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) <a href="https://twitter.com/TejYadav14/status/1928963987959591414?ref_src=twsrc%5Etfw">May 31, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

तेज प्रताप ने बीते महीने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी निजी तस्वीरों को शेयर कर दिया था, जिसके बाद प्रदेश में राजनीतिक तूफ़ान सा आ गया।

राजद के मुखिया लालू प्रसाद ने फिर तेज प्रताप को न सिर्फ पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित किया। बल्कि घर और परिवार से भी बाहर निकाल दिया। तेज प्रताप बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री रह चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad