Advertisement

'आज मेरे मन में एक संतोष का भाव है...': मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद बोले शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की लंबी पारी खत्म होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं कहीं नहीं जा...
'आज मेरे मन में एक संतोष का भाव है...': मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद बोले शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की लंबी पारी खत्म होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। प्रदेश की नई सरकार को मैं हमेशा सहयोग करता रहूंगा। सीएम शिवराज ने कहा की आज मेरे मन में एक संतोष का भाव है।

प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा।

सीएम शिवराज ने कहा की 2003 में सरकार उमा जी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी थी। 2008 में हम फिर सरकार वापिस लेकर आए। 2013 में फिर बीजेपी की सरकार बनी। 2018 में हमे वोट ज्यादा मिले, लेकिन सीटों के गणित में हम पिछड गए थे, लेकिन बाद में हमने फिर सरकार बनाई। और आज जब मैं यहां से विदाई ले रहा हूं। तो मुझे इस बात का संतोष है कि 2023 में फिर भारी बहुमत से बीजेपी ने सरकार बनाई है।

सीएम शिवराज ने कहा की मेरा मन आनंद और संतोष से भरा हुआ है। लाखों कार्यकर्ताओं और पीएम मोदी के आर्शीवाद से और केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के कारण जिसमें लाडली बहना का भी योगदान जबरदस्त है। ये सरकार बनी, लेकिन मेरे मन में संतोष है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा...: मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा… <a href="https://t.co/r2U0RVdihV">pic.twitter.com/r2U0RVdihV</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1734481453722091952?ref_src=twsrc%5Etfw">December 12, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की लंबी पारी खत्म होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। प्रदेश की नई सरकार को मैं हमेशा सहयोग करता रहूंगा। सीएम शिवराज ने कहा की आज मेरे मन में एक संतोष का भाव है।

प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा।

सीएम शिवराज ने कहा की 2003 में सरकार उमा जी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी थी। 2008 में हम फिर सरकार वापिस लेकर आए। 2013 में फिर बीजेपी की सरकार बनी। 2018 में हमे वोट ज्यादा मिले, लेकिन सीटों के गणित में हम पिछड गए थे, लेकिन बाद में हमने फिर सरकार बनाई। और आज जब मैं यहां से विदाई ले रहा हूं। तो मुझे इस बात का संतोष है कि 2023 में फिर भारी बहुमत से बीजेपी ने सरकार बनाई है।

सीएम शिवराज ने कहा की मेरा मन आनंद और संतोष से भरा हुआ है। लाखों कार्यकर्ताओं और पीएम मोदी के आर्शीवाद से और केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के कारण जिसमें लाडली बहना का भी योगदान जबरदस्त है। ये सरकार बनी, लेकिन मेरे मन में संतोष है।

इससे पहले मोहन यादव के नए सीएम बनने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्‍वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के मध्यप्रदेश के सीएम बनने की घोषणा के तुरंत बाद मीडिया से चर्चा नहीं की थी। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनका ट्वीट आ गया। इसमें उन्होंने मोहन यादव को जीत के लिए बधाई दी। मोहन यादव के नए सीएम बनने की घोषणा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी। इस पर मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि पिछले महीने 17 नवंबर को हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। पार्टी के 163 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस सिर्फ 66 सीट पर सिमट कर रह गई। 1 विधायक सैलाना से भारतीय आदिवासी पार्टी का चुना गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad