Advertisement

बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी में आरोपी पत्नी, नए शिक्षा मंत्री बोले- 'कोई बड़ी बात नहीं', आरजेडी ने आड़े हाथ लिया

बिहार में एनडीए की अगुवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार तो बन गई। लेकिन, सीएम नीतीश अपने...
बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी में आरोपी पत्नी, नए शिक्षा मंत्री बोले- 'कोई बड़ी बात नहीं', आरजेडी ने आड़े हाथ लिया

बिहार में एनडीए की अगुवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार तो बन गई। लेकिन, सीएम नीतीश अपने मंत्रियों की वजह से लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इस बार अशोक चौधरी राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) के नेता तेजस्वी यादव के निशाने पर हैं। कैबिनेट गठन के बाद मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया गया लेकिन अपने पुराने भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब अशोक चौधरी को राज्य के बतौर शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। लेकिन, वो अपने एक बयान और परिवार पर लगे आरोपों की वजह से विवाद में हैं।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से अशोक चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया  देते हुए लिखा है, "साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, CBI जांच कर रही है, कोर्ट में केस है। इनकी निष्कपटता देखिए, कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार नॉट ए बिग डील।"

दरअसल, एक चैनल से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार और बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर कहा था कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। नॉट बिग डील।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad