Advertisement

तेलंगाना: डीके शिवकुमार का बयान, देश की सभी राजनीतिक पार्टियों का जड़ कांग्रेस, हमारी पार्टी ने किया देश को एकजुट

चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार अपनी पार्टी के लिए मेहनत कर रहें हैं। इसी बीच आंध्र...
तेलंगाना: डीके शिवकुमार का बयान, देश की सभी राजनीतिक पार्टियों का जड़ कांग्रेस, हमारी पार्टी ने किया देश को एकजुट

चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार अपनी पार्टी के लिए मेहनत कर रहें हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है कि देश में सभी राजनीतिक पार्टियों की जड़ और अंतरात्मा में कांग्रेस पार्टी है। वह कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यहां तक कि वाईएसआर कांग्रेस ने भी अपने नाम मे कांग्रेस रखा है उन्होंने अपने पार्टी नाम में कांग्रेस क्यों रखा है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने इस देश को हमेशा एकजुट किया है। 

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार अभी तेलंगाना चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में हैं। उन्होंने कांग्रेस का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मैं यहां तेलंगाना चुनाव के लिए आया था। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी जीतेगी। तेलंगाना में परिवर्तन के लिए एक बड़ी लहर है, नई सरकार है, और कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार जताने वाली लहर है। सिर्फ नींव से कोई इमारत खड़ी हो सकती है। कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत होगी। राजनीति में कोई स्थाई नहीं रह सकता।

आपको बता दें कि भारत के सबसे युवा राज्य तेलंगाना में आगामी 30 नवंबर को 119 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती अन्य चुनावी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी। 119 सीटों में से 19 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। तेलंगाना अभी भारत राष्ट्र समिति (पूर्व में तेलंगाना राष्ट्र समिति) के अधीन है, जिसका नेतृत्व के.चंद्रशेखर राव कर रहें हैं। कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है जबकि भाजपा खुद को राज्य में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना चाहती है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad