Advertisement

"आज जनता के हित में कुछ ऐसा फैसला लूंगा, जो पंजाब के इतिहास में किसी ने नहीं लिया होगा": भगवंत मान का ऐलान

कल पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवंत मान आज फूल एक्शन ने नजर आ रहे हैं। उन्होंने...

कल पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवंत मान आज फूल एक्शन ने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के जनता के हित में कुछ फैसला लूंगा जो आज तक कभी नहीं लिए गए होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, "पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आजतक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा।" उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में इसका फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि पंजाब की राजनीति में कल से नया अध्याय शुरू हो चुका है। मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ली। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

शपथ लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि जैसे दिल्ली में लोग विदेशों से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेशों से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 18 पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad