Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, वृहस्पतिवार, 15 दिसंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज नौकरी की दृष्टि से समय बेहतरीन है। प्रमोशन भी हो सकता है। अगर विदेश में नौकरी, व्यवसाय की तलाश में हैं तो इस दिशा में भी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में निसंदेह सुधार आयेगा। रूके हुए धन के मिलने का योग भी चल रहा है।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है उन्हें आज सभी प्रकार की परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। बच्चों से संबधित अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो किसी बड़े की सहायता से आपको उस समस्या का निदान अवश्य मिलेगा। लोग आपके सकारात्मक रवैये की तारीफ करेंगे।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा होगा। घर पर अत्यधिक प्रसन्नता का वातावरण होगा क्योंकि आप परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल का आनंद उठा पाएंगे। व्यवसायिक जीवन में आज पर्याप्त मात्रा में सुधार होने की संभावना है। कोई नया संपर्क बनाया जा सकता है।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज का दिन विभिन्न गतिविधियों से परिपूर्ण होगा। आज बहुत अधिक यात्राएं होंगी और आपकी अत्यधिक भागदौड़ होगी। आप जीवन की हर चीज का आनंद उठाएंगे, इसलिए इस अच्छे समय का स्वागत करें और प्रत्येक क्षण का आनंद उठाएं और इसे अपने पारिवारिक सदस्यों और अपने नजदीकियों के साथ भी बांटें।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आप अब पहले से अधिक आराम का अनुभव करेंगे। आप अपनी नियति के बारे में अत्यधिक आशान्वित होंगे। किसी दूरस्थ स्थान की छोटी यात्रा हो सकती है। विश्वास में काफी हद तक वृद्धि होगी और आप अपने प्रेमी / प्रेमिका के साथ प्रसन्नचित क्षणों की कामना कर सकते हैं।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

अपने विचारों को व्यवहार में लाने की उपहार में मिली क्षमता को आज आप आध्यात्मिक रूप से संचालित करेंगे। आपकी कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं यद्यपि आपको कुछ लक्ष्यों का पाना मुश्किल प्रतीत होता है। यदि आप लेखक, कलाकार या डांसर हैं तो आपको अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज आप अत्यधिक लापरवाह हो सकते हैं। आर्थिक फैसले अत्यधिक सावधानी के साथ लेने चाहिए। पारिवारिक खर्च अत्यधिक होंगे और उसमें आपको निरूत्साहित करने की प्रवृत्ति होगी। आप इसके लिए अपने परिवार के सदस्यों को सावधान भी कर सकते हैं।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज कार्य स्थल पर किसी भी गपशप में सम्मिलित होने से बचें क्योंकि आपका आपके उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तारतम्य स्थापित हो रहा है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। आज विदेश यात्रा की योजना बनाई जा सकती है।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

अगर आप अपने विचारों को लेकर भ्रमित नहीं रहेंगे तो अपने कार्यों में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हैं तो उसके लिए अपने अधिकारियों के साथ बात कर सकते हैं। जिस पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वह आपको थोड़ी कठिनाईयों के बाद प्राप्त हो जाएगी।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

अगर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों और सहकर्मिर्यों का सहयोग प्राप्त करना होगा। कुछ ऐसा करें कि लोगों का ध्यान खुद-ब-खुद आपकी तरफ आकर्षित हो जाए। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से आपके कार्यक्षेत्र में आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आपको अपने सारे कार्यों को भूलकर आराम करना चाहिए ताकि आप अपनी थकान उतार खुद को तरोताजा महसूस कर पाएं। आज आपको मित्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन के कुछ नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज व्यवसाय में आपको अचानक से कुछ परेशानियां आ सकती हैं और आपके कार्य होते-होते रूक सकते हैं जिसकी वजह से आपको आर्थिक रूप से भी नुकसान हो सकता है। यह एक अस्‍थायी दौर है जो जल्दी ही निकल जाएगा। इस समय आवेश में आकर कोई भी फैसला ना लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad