बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी से बिहार में आईएएस अफसर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं वे सरकार से आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कोई भी मौखिक आदेश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने रविवार को राजभवन मार्च किया, वहां मानव श्रृंखला बनाई और राज्यपाल रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया कि वे तत्काल सुधीर कुमार को रिहा कराएं। उन्होंने राज्यपाल से पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि असली दोषी पकड़ा जाए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के फैसले को आर्थिक पागलपन करार दिया है। एक बड़े हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा है कि ऐसा दुनिया में किसी सरकार ने नहीं किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा के मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा है ये हिंदू संगठन नहीं है। एक हिंदी अखबार को दिए विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के उपनिषदों में उन्हें नफरत फैलाने की बात कहीं नहीं मिली।
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही उत्तर प्रदेश जनता के लिए जानलेवा है जबकि भाजपा की सरकार जान बचाने वाली है।