
शाही शादी में पाकिस्तानी बारातियों को वीजा
भारतीय दुल्हन और पाकिस्तानी दूल्हे की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गई। यह कोई मामूली शादी नहीं थी। दो राजघराने रिश्ते में बंधे। दूल्हे राजा पाकिस्तान के उमरकोट के सोढ़ा राजपूत परिवार के करणी सिंह सोढ़ा दुल्हन कनोता परिवार की पद्ममिनी राठौड़ हैं।