जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनरल वीके सिंह से विश्वविद्यालय को एक सैन्य टैंक दिलवाने में मदद का अनुरोध किया। जगदीश कुमार ने कहा कि टैंक को विश्वविद्यालय में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर पड़े छापे के बाद देश में राजनीति उथल पुथल मची हुई है। बुधवार को पटना में राजद कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की सामग्री को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों से अपने परिसर में व्यावसायिक तरीके से किताबें, नोटबुक और स्कूल ड्रेस की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने को कहा है।
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के उपयोग में लाए जा रहे डीडीयू मार्ग के बंगला नंबर 206 राउज एवेन्यू का आवंटन रद्द कर दिया है। दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले मिली इस सूचना से ‘आप’ भड़क गई है। पार्टी ने कहा कि उससे ही उपराज्यपाल की इतनी दुश्मनी क्यों है? आम आदमी पार्टी से इतना भेदभाव क्यों है? आप ने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया है कि उसे कुछ लोग दिल्ली के अंदर काम नहीं करने देना चाहते?
दिल्ली का कनॉट प्लेस कार्यालय के लिये स्थान लेने के मामले में दुनिया का नौंवा सबसे महंगा स्थान है। इसका सालाना किराया 105.71 डॉलर प्रति वर्गफुट तक पहुंच गया है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई ने यह जानकारी दी है।