फिल्म निर्माता कबीर खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के साथ किए जा रहे व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग सोशल मीडिया पर जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, वह दु:खद है।
करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर का दावा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्रा इकाई के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ने पर उसे कथित तौर पर एबीवीपी सदस्यों से दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। इस मामले में गुरमेहर ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने गुरमेहर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई गुरमेहर के दिमाग में जहर भर रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी प्रजातंत्र देश की संप्रभुता पर चोट की इजाजत नहीं देता।
बिहार के एक प्रतिष्ठित दैनिक के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन को अब बाहुबलियोंं ने धमकी दी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने आशा के मोबाइल फोन पर हत्या करने की धमकी दी है। फोन करने वालेे ने कहा कि हत्या का केस वापस ले लो वर्ना काट कर फेंक देंगे। धमकी मिलने के बाद पत्नी व परिवार काफी दहशत में है।
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर पार्टी पर निशाना साध दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दिए कि मुंबई महानगर पालिका के चुनावों में पार्टी अकेले उतर सकती है।
महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस विभाग के आईजी ने व्हाट्सएप के माध्यम से खुदकुशी करने की धमकी दी है। आईजी का धमकी वाला व्हाट्सएप मैसेज पूरे राज्य में वायरल हो रहा है। आईजी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश की एक चुनाव रैली में कथित तौर पर मां का दूध पिया है की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सख्त एेतराज जताया और कहा कि यह दुखद है कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यक्ति तुच्छ और उकसाउ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। उन्होने कहा कि पार्टी और परिवार एक है।
घरेलू रसोई गैस वितरकों ने रसोई गैस सिलेंडर सहित विभिन्न पेटोलियम पदार्थों का विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों और पेटोलियम मंत्रालय पर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले परिवारों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया है और मंत्रालय से उनकी मांगों पर गौर करने के लिये बैठक करने का आग्रह किया है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में मचे झगड़े का अंत होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद मामला और बिगड़ गया। झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाई गई इस बैठक के बाद झगड़ा बढ़ता होता दिख रहा है।