दिग्गज नेताओं शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत पीए संगमा, क्रिकेटर विराट कोहली और गायिका अनुराधा पौडवाल सहित 39 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।
साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सभागार में कल की शाम तब एक यादगार शाम बन गई जब अकादेमी ने जीवित किंवदंती बने हिंदी के शीर्षस्थ आलोचक नामवर सिंह को महत्तर सदस्यता का अपना सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया। अध्यक्ष और सचिव के संयुक्तरूप से शाल व ताम्र-पत्र आदि वयोवृद्ध आलोचनाविद् सिंह को सौंपते ही अनेक आंखों/चेहरों के खिलने के साथ हाल तालियों से गूंज उठा।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। खेर से खुद इस खबर की पुष्टि की और अपने प्रंशसकों के साथ इस खबर को साझा किया है।
साहित्य अकादेमी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तुत ‘प्राचीन भारतीय साहित्य में प्रेम और प्रार्थना’ विषयक व्याख्यान में कवि-भाषाविद् एवं अकादेमी के महत्तर सदस्य सीताकांत महापात्र ने पूर्वोत्तर भारत के छः आदिवासी भाषा समूह - संथाल, उराव, मुंडा, कोंड आदि के आधार पर कहा कि प्रतीकों से सजी सबसे बेहतर भाषा इनके गीतों में देखी जा सकती है। कहा कि भोजपुरी के बाद सबसे प्रचलित भाषा मैथिली का मूल मुंडा भाषा में निहित है।
साहित्य अकादमी, दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद और कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर मनाया। इस मौके पर चर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल ने कहा ने स्त्री लेखन और देह विमर्श के मौजूं सवालों को उठाया।
बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल प्रशस्ति पत्र चोरी होने के करीब एक महीने बाद पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने इसे सिर्फ कागज का एक टुकड़ा समझकर फाड़कर फेंक दिया होगा।
फोलियो पुरस्कार प्राप्त लेखक जॉर्ज सौंडर्स अपना नया उपन्यास लिंकन इन द बाड्रो लेकर आए हैं। एक अकेली रात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस उपन्यास में लेखक ने 11 वर्षीय बेटे विली की मौत से आहत अब्राहम लिंकन के दुख को दर्शाया गया है। यह वही वक्त था जब अमेरिका में गृहयुद्ध को लेकर नाराजगी उफान पर थी।
दिल्ली में तीन दिन का सार्क साहित्य उत्सव शुरू हो गया है। सभी सार्क देशों की उपस्थिति है सिवाय पाकिस्तान के। यह उत्सव सार्क लेखकों के लिए फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर एंड लिटरेटर (एफओएसडब्लूएएल) और विदेश मंत्रालय के सौजन्य से हो रहा है।
अर्थशास्त्र श्रेणी में सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन हो गया। वह 95 साल के थे। उनके जोखिम, नवोन्मेष एवं बाजार के बुनियादी गणित संबंधी सिद्धांतों ने स्वास्थ्य बीमा से लेकर उच्च वित्त तक सभी पर सोच को प्रभावित किया था।
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चाेरी हुआ सामान तो मिल गया लेकिन मेडल का प्रशस्ति पत्र नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए चोरों ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे प्रशस्ति पत्र ले गए थे या नहीं। लेकिन सभी सामान मिल जाने के बावजूद प्रशस्ति पत्र नहीं मिल पाया।